हैदरगढ़: परीवां गांव में गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग, खाना बनाते समय हुआ हादसा, दो घर जलकर राख, तीन लोग झुलसे
लोनी कटरा थाना क्षेत्र के परीवां गांव में गैस रिसाव के कारण आग लगने से दो घर जलकर राख हो गए। इस हादसे में आग बुझाने के प्रयास के दौरान तीन लोग झुलस गए, जिन्हें गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी आरती अपने घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलिंडर से रिसाव शुरू हो गया।