सुपौल: अतिक्रमण हटाओ अभियान बेअसर: आंबेडकर चौक से महावीर चौक तक जाम से शहर की रफ़्तार बिगड़ी
Supaul, Supaul | Jan 15, 2026 सुपौल नगर परिषद क्षेत्र में जाम की समस्या लगातार विकराल रूप लेती जा रही है, लेकिन इससे निजात दिलाने के लिए चलाया जा रहा प्रशासनिक अतिक्रमण हटाओ अभियान पूरी तरह बेअसर साबित हो रहा है। आंबेडकर चौक से महावीर चौक तक मुख्य सड़क के दोनों ओर खुलेआम अवैध कब्जा कर दुकानदारों, ठेला संचालकों और वाहन चालकों द्वारा प्रशासन को ठेंगा दिखाया जा रहा है। इस व्यस्त मार्ग पर सड