राजगढ़: डॉ. वाई. एस. परमार योजना में छात्रों को 1% ब्याज पर 20 लाख तक का ऋण मिलेगा
सिरमौर जिला में डॉ. वाई. एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत गरीब छात्रों को 1% ब्याज पर 20 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण दिया जा रहा है। इंजीनियरिंग, मेडिकल, फार्मेसी समेत कई कोर्सों में इस योजना से आर्थिक सहायता मिलेगी। प्रचार अभियान के दौरान सरकार की अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी गई।