सूरतगढ़: वार्ड-11 में नशा तस्कर के मकान पर चला बुलडोजर, पुलिस और नगरपालिका ने की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी पर दर्ज हैं कई मामले
सूरतगढ़ के वार्ड-11 में बुधवार को सिटी पुलिस और पालिका अमले ने संयुक्त कार्रवाई कर नशा तस्कर के लाखों रुपए कीमत के पक्के मकान पर बुलडोजर चलाया। पालिका जेईएन ने दोपहर के समय बताया कि रामू भाट ने पालिका भूमि पर अवैध रूप से पक्का मकान बना रखा था। जिसके लिए उसे नोटिस भी जारी किया गया था। वहीं पुलिस ने बताया कि उस पर चिट्टा और स्मैक तस्करी के कई मामले दर्ज हैं