धनौरा: गजरौला में चैत्र पूर्णिमा पर हर हर गंगे के जयकारों के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
गजरौला चैत्र पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। बृजघाट व तिगरी गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गंगा में स्नान कर परिवार व समाज में सुख-शांति संग समृद्धि की कामना की। बुधवार सुबह से ही निजी वाहन, रोडवेज बसों आदि साधनों से श्रद्धालु बृजघाट व तिगरी धाम पहुंचने लगे। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।