जौनपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जौनपुर में निकाली गई प्रभातफेरी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के सफल आयोजन एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से बुधवार की सुबह करीब 6 बजे लोहिया पार्क जौनपुर से प्रभात फेरी निकाली गयी। कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. कमल एवं जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा द्वारा योगाभ्यास करने के उपरांत दीप प्रज्वलित कर की गई।