थरवई थाना क्षेत्र के बहमलपुर में बुधवार की रात लगभग 12 बजे सीआरपीएफ जवान की कार फूंक दी गई। इसके अलावा कुछ गुमटियों में भी आग लगा दी गई।कार धू-धू कर जलने लगी तो मोहल्ले के लोग बाहर निकले, लेकिन तब तक आरोपी युवक मौके से भाग निकले। इस मामले में सीआरपीएफ जवान अजय कुमार गहलोत की पत्नी ने थरवई थाने में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई।