सगड़ी: महराजगंज में अभि यादव के उपचार के लिए चलाया गया जनसहयोग अभियान, समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ
आजमगढ़ जनपद में गंभीर बीमारी से जूझ रहे अभि यादव के उपचार में आर्थिक सहयोग जुटाने के उद्देश्य से महराजगंज बाजार में जनसहयोग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया । समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने लोगों से सहयोग की अपील की। इस दौरान बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क कर अभि यादव के इलाज के लिए सहायता राशि एकत्र करने का प्रयास किया गया ।