ग्वालियर गिर्द: बहोड़ापुर: आधी रात गेस्ट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो बदमाश गिरफ्तार
ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे चार बदमाशों ने एचआरजी गेस्ट हाउस के बाहर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो फरार बदमाशों की तलाश जारी है।