धनौरा: गजरौला में ट्रैक्टर टिपलर में पीछे से घुसी बाइक, छात्र की मौत से परिवार में मचा कोहराम
गजरौला-खाद गुर्जर मार्ग पर अनियंत्रित बाइक पीछे से ट्रैक्टर-ट्रिपलर में घुस गई। हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर घायल हो गया। घायल को सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया।