दुर्ग: सुपेला में नौकरी से निकाले गए सहायक शिक्षकों ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन
सुपेला में नौकरी से निकल गए सहायक शिक्षकों ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन,दरअलस शनिवार शाम 5 बजे प्रदर्शन के दौरान सहायक शिक्षकों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर साय सरकार के फैसले का विरोध किया। उनकी मांग थी कि सरकार केवल कमेटी बनाने की बात न करे, बल्कि ठोस निर्णय ले।सहायक शिक्षकों के हाथ में जो बैनर थे, उनमें लिखा था- कमेटी नहीं, कमिटमेंट चाहिए।