सीकरी पंचायत के अवराटोली गांव में बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा किसान राजू बेक के पुवाल के गांज में आग लगा दी गई। इस घटना में पूरा पुवाल जलकर राख हो गया। साथ ही पांच बोरा धान भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया। आगजनी की इस घटना से किसान राजू बेक के दैनिक जीवन पर गहरा असर पड़ा है। किसान ने प्रखंड प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।