कटंगी: कटंगी में चोरों के हौसले बुलंद, 5 दुकानों को बनाया निशाना, बाइक भी ले उड़े
कटंगी थाना परिसर से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित गुजरी और गंज चौक में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। 3 अज्ञात नकाबपोश चोरों ने महज 40 मिनट के भीतर 5 दुकानों के ताले-शटर तोड़े और एक बाइक चोरी कर फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात से नगर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। चोरी की घटनाएं सीसीटीवी में कैद हुई हैं, लेकिन मुंह पर कपड़ा बांध