नबीनगर: उतर कोयल नहर से पुलिस ने बरामद किया अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी
नवीनागर थाना क्षेत्र के उतर कोयल नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना पाकर थाना अध्यक्ष दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि अज्ञात शव को बरामद कर पोस्टमार्टम उपरांत पहचान हेतु 72 घंटे थाने में शव को रखा जाएगा और FSL टीम द्वारा घटना स्थल का