सहदेई बुजुर्ग: बेंगलुरु: 12वीं मंजिल से गिरकर वैशाली के मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम
वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के सरायधनेश गांव निवासी 27 वर्षीय मजदूर भरत मांझी की कर्नाटक के बेंगलुरु में एक निर्माणाधीन भवन से गिरकर मौत हो गई। बताया गया कि वह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था और काम के दौरान 12वीं मंजिल से नीचे गिर गया।घटना के बाद सहकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।