राजगढ़: भाकरां के केसनिया जोहड़ में भीषण गर्मी में 17 दिन से अग्नि कुंड पंचधूणी तपस्या में लीन संत बाबा हर्ष गिरी जी महाराज
Rajgarh, Churu | May 17, 2026 राजगढ तहसील के हरियाणा सीमावर्ती गांव भाकरां स्थित तपोभूमि केसानीया जोहड़ में इन दिनों भीषण गर्मी, लू और लगभग 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच संत बाबा हर्ष गिरी जी महाराज की पंचधूणी तपस्या क्षेत्र में श्रद्धा और आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।बाबा हर्ष गिरी जी महाराज पिछले लगातार 17 दिनों से अग्नि कुंडों के बीच बैठकर कठिन साधना में लीन हैं।तपस्या 41 दिन चलेगी।