परसिया: पगारा, कारीडोंगरी और परासिया सोसायटी में पूजन के बाद तुलाई शुरू, गाजनडोह वेयर हाउस में भी हुआ पूजन
क्षेत्र की सेवा सहकारी समितियों में गेहंु के उपार्जन के लिए बुधवार को बारह बजे पूजन किया गया। पूजन कर तुलाई शुरू कर दी गई। सोसायटी से पंजीकृत किसानों के गेहुं का उपार्जन किया जाएगा। पगारा सोसायटी में पंजीकृत किसानों से पूजन कराया गया।गुरुवार को 9 बजे तुलाई की गई।बारदाने नहीं होने से सोसायटियों में तुलाई शुरू नहीं की गई थी। किसानों का गेहंु खुले में पडा था।