रामगढ़: पिपरौली गांव के पास बड़ा सड़क हादसा, युवक की मौत और दो लोग गंभीर घायल
Ramgarh, Alwar | May 26, 2026 रामगढ़ थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव के समीप सोमवार एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में जा रही कार सामने आए ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे कच्चे में उतर गई और पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि सड़क किनारे खड़े एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।