मौदहा: मौदहा क्षेत्र में ई-रिक्शा की बैटरियां अचानक लॉक होने से हादसे का खतरा बढ़ा, मोबाइल ऐप के दुरुपयोग से चालक परेशान
कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से ई-रिक्शा चालकों को एक नई समस्या का सामना करना पड़ रहा है। चलते-चलते अचानक ई-रिक्शा की बैटरियां लॉक हो रही हैं, जिससे वाहन बीच सड़क पर रुक जाते हैं। इससे चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। इस समस्या के पीछे मोबाइल ऐप के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित चालक अमित पाल ने बताया कि पिछ