हुसैनाबाद: टीसी लेने निकली छात्रा की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका ।
हुसैनाबाद। बुधवार दोपहर को जपला-हैदरनगर रेलवे स्टेशन के बीच चौबे हड़ही नदी रेलवे पुल के समीप रेलवे ट्रैक पर 18 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। घटनास्थल से मिले इंटरमीडिएट के एडमिट कार्ड के आधार पर मृतका की पहचान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी