छतरपुर की रामगली बजरिया स्थित दादा मातेले की दुकान पर दो नकाबपोश महिलाओं ने उत्तर प्रदेश के चरखारी निवासी माधुरी सोनी का करीब 7 लाख रुपये का हार चोरी कर लिया। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो गुरुवार की सुबह 8 बजे वायरल हुआ है वही पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।