कटिहार: गामी टोला में सांसद तारीक अनवर ने की प्रेस वार्ता, कई मुद्दों पर रखी अपनी बात
भाजपा की मजबूती की सराहना और महागठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बयान के बाद सियासी इलाके में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच शुक्रवार के दोपहर 12 बजे प्रेस वार्ता कर सांसद तारीक अनवर इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा की पी चिदंबरम वरिष्ठ नेता है और उन्होंने कई बड़े पदों को सुशोभित किया है।