कहरा: 90 साल की उम्र में भी सहरसा के ग्लेसी पासवान को नहीं लगा चश्मा, मरुवा रोटी और साग है सेहत का राज
Kahara, Saharsa | Jan 25, 2026 90 साल की उम्र में भी ग्लेशी पासवान की आंखों पर आज तक चश्मा नहीं चढ़ा। उम्र के इस पड़ाव पर जहां लोग ठीक से चल नहीं पाते, वहीं ग्लेशी पासवान आज भी साफ देख लेते हैं। उनका कहना है कि उनकी अच्छी सेहत और तेज नजर का राज है सादा जीवन और देसी खानपान। रोज़ाना मरुवा की रोटी, साग और दूध उनके भोजन का हिस्सा रहा है।