कोटा: ग्राम लमरीडबरी के रामसागर तालाब में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी, बेलगहना पुलिस जांच में जुटी
Kota, Bilaspur | Mar 30, 2026 बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लमरीडबरी स्थित रामसागर तालाब में एक नवजात शिशु का शव पानी में तैरता हुआ मिला।ग्रामीणों की सूचना पर बेलगहना पुलिस मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर pm के लिए भेजा।प्रारंभिक अनुमान के अनुसार नवजात को जन्म के कुछ ही घंटे बाद तालाब में फेंका गया प्रतीत हो रहा है। बेलगहना पुलिस जांच में जुटी हुई है