कटनी नगर: आरक्षक से मारपीट एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
फरार होने की फिराक में थे आरोपी
थाना कोतवाली पुलिस ने एफआरव्ही ड्यूटी में तैनात आरक्षक के साथ अभद्रता, मारपीट तथा शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के कब्जे से चाकू बरामद होने पर प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।