शिमला ग्रामीण: तारा देवी में HRTC पेंशनरों ने किया प्रदर्शन, अभी तक नहीं मिला पेंशन का पैसा, CM ने 28 अक्टूबर को किया था वादा
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के पेंशनर्स ने मंगलवार को तारादेवी में प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया।दरअसल,HRTC प्रबंधन 12 नवंबर को भी अपने सैकड़ों कर्मचारियों को पेंशन नहीं दे पाया है। जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने अक्टूबर महीने की सैलरी-पेंशन सभी को 28 अक्टूबर को देने के निर्देश दिए थे।HRTC पेंशनर संघ के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने यह जानकारी दी है।