मुज़फ्फरनगर: चरथावल में टोंटी चोरों का आतंक, चोरों ने नंदिनदहाड़े की पीतल की टोंटी चोरी की, पुलिस तलाश में जुटी
चरथावल कस्बे में दिनदहाड़े नगर पंचायत की पानी की टंकी से पीतल की टोंटी चोरी होने का मामला सामने आया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दो युवक टंकी से टोंटी खोलते हुए नजर आ रहे हैं। चोरी की यह घटना कस्बे के एक मोहल्ले में हुई है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कई टंकियों से टोंटी चोरी की जा चुकी हैं, जिससे मोहल्ले के लोगों में रोष है