फरसगांव ब्लॉक के ग्राम बानगांव एवं पर्रेबानगांव में स्वीकृत सीसी सड़क निर्माण कार्यों का गुरुवार को केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के द्वारा भूमिपूजन किया गया। यह सड़कें निर्माण पूर्ण होने के बाद ग्रामीण अंचल में बेहतर आवागमन,कृषि उपज के परिवहन में सहूलियत, शैक्षणिक व आंगनबाड़ी संस्थानों तक सुगम पहुँच,तथा बरसात के मौसम में होने वाली कीचड़ से राहत मिलेगी।