बाराहाट थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव से पुलिस ने एक मारपीट के अभियुक्त को गिरफ्तार कर शुक्रवार करीब 2 बजे बांका जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पप्पु दास पिता फागोली दास के रूप में हुई है। बताया गया कि जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई थी। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।