भरथना: बकेवर के खितौरा गांव से होमगार्ड परीक्षा के लिए निकले दंपति की एक साथ उठी अर्थी, डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ
बकेवर थाना क्षेत्र के खितौरा गांव निवासी दीपक यादव उर्फ शेरू 25 पुत्र अमरेश यादव व उनकी पत्नी अनामिका यादव 25 की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनो बाइक से इटावा जा रहे थे। होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज आगरा देने के लिए निकले थे, तभी भरथना क्षेत्र में सेंगर नदी के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनामिका की मौके पर ही मौत हो गई,