सुपौल: वेतन भुगतान और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर ममता कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन
Supaul, Supaul | Feb 12, 2026 सुपौल में सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में ममता कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना का मुख्य उद्देश्य लंबित वेतन भुगतान और ममता कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी और नारेबाजी भी की।