सुपौल: सुपौल-पिपरा मार्ग पर कर्पूरी चौक के पास स्कूटी और पिकअप की टक्कर, दो घायल
Supaul, Supaul | Feb 12, 2026 सुपौल जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सुपौल–पिपरा मुख्य मार्ग स्थित कर्पूरी बगही चौक का है, जहां स्कूटी और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए सदर अस्पताल सुपौल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज