फतेहपुर जनपद के जोनिहा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत फरीदपुर गांव में खेत में बकरी चले जाने का विरोध करने पर शिव देवी उम्र लगभग 45 वर्ष पत्नी जगरूप पासवान तथा उसके पुत्र अमित कुमार उम्र 18 वर्ष के साथ गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। पीड़ित मां बेटे का सोमवार की रात करीब 8:30 बजे पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में मेडिकल कराया और जांच शुरू कर दी है।