मधेपुरा: झल्लू बाबू सभागार में जी राम जी योजना की जानकारी देने के लिए प्रेस वार्ता का आयोजन
मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में मंगलवार को आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त अनिल बसाक ने मनरेगा योजना के स्थान पर संचालित की जा रही जीरामजी योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आधारभूत संरचना विकास और पारदर्शिता को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इस नई योजना की शुरुआत की गई है।