मधेपुरा: मिड डे मील में छिपकली मिलने पर एनएसयूआई ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मधेपुरा जिले में सरकारी विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना छात्रों के लिए जानलेवा साबित होती जा रही है। बीते 15 दिनों के भीतर जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर जहरीला मध्याह्न भोजन खाने से सैकड़ों बच्चे बीमार पड़ गए, जबकि कई बच्चों की हालत गंभीर हो गई थी। इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार 10 को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने डीईओ एक मांग पत्र सौंपा।