धनवार पीएम श्री मध्य विद्यालय धनवार में 5 फरवरी से आयोजित वार्षिकोत्सव का सोमवार को भव्य समापन हुआ। समापन कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार पांडेय, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक कृष्ण कांत राय, अन्य शिक्षकों एवं उपस्थित अभिभावकों के संयुक्त सहभागिता से हुई।