फुलवरिया: बथुआ बाजार में मोहर्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बाजार अति संवेदनशील घोषित, भारी संख्या में पुलिस बलरहेंगे तैनात
फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र के बथुआ बाजार में मुहर्रम पर्व को लेकर अति संवेदनशील घोषित किया गया है। जगह-जगह सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। विभिन्न जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि शरारती तत्वों पर नजर रखी जा सके। वहीं जुलूस की पूरी निगरानी ड्रोन से रखी जाएगी। गुरुवार की सुबह 10:00 बजे सीओ बीरबल वरुण कुमार ने बताया कि जायजा लिया गया है।