जगदलपुर: मनीष कुंजाम पर ACB की रेड के बाद कोया समाज भड़का, कोया कुटमा भवन में अध्यक्ष हिड़मो मंडावी ने दी प्रेस वार्ता
पूर्व विधायक मनीष कुंजाम सहित अन्य आदिवासी नेताओं के पर EOW और ACB के जरिए छापेमार कार्रवाई से नाराज आदिवासी नेताओं ने शनिवार दोपहर 1 बजे जगदलपुर कोया कुटमा भवन में प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया। चूंकि मनीष कुंजम कोया कुटमा समाज से आते है छापेमारी से गुस्साए समाज के लोगों ने प्रेस वार्ता कर सरकार पर आरोप लगाए।