कटोरिया: कटोरिया अंचल में जनता दरबार लगा, भूमि विवाद के 8 मामले निपटाए गए
Katoria, Banka | Nov 29, 2025 कटोरिया अंचल में शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे भूमि विवाद की सुनवाई के लिए जनता दरबार लगाया गया। मौके पर सीओ पुष्पा कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे। इस दौरान जयपुर थाना क्षेत्र के एक, जमदाहा ओपी क्षेत्र के एक एवं कटोरिया के तीन मामले की सुनवाई कर उसे निष्पादित कर दिया गया। साथ ही तीन पुराने मामले भी निष्पादित किया गया।