हुसैनाबाद: हल्की बारिश में डूबता अम्बेडकर चौक, नाली निर्माण अब तक अधूरा “बरसात से पहले काम नहीं हुआ तो बाजार होगा जलमग्न”
हुसैनाबाद नगर पंचायत हुसैनाबाद की लापरवाही से अम्बेडकर चौक के दुकानदारों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने रविवार देर शाम बताया कि हल्की बारिश होते ही रुद्रा होटल से थाना होते हुए पटेल चौक तक सड़क और दुकानें पानी में डूब जाती हैं। मुख्य वजह नाली निर्माण का अधूरा काम और पानी निकासी की समस्या बताई जा रही है। व्यवसायियों का कहना है कि कई बार