रामनगर: बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर दुर्गापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से जीजा की मौत, साली गंभीर रूप से घायल
आज बुधवार की सुबह करीब 8:00 बजे तेज रफ्तार टैंकर में बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार जीजा की मौत हो गई। साली गंभीर रूप से घायल हो गई।मृतक की पहचान अनिकेत उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र राम सुमेर निवासी छेदी पुरवा पखरपुर बहराइच के रूप में हुई। घटना में 20 वर्षीय साली संतोषी वर्मा पुत्री प्रेम कुमार निवासी रोशन लाल पुरवा गंभीर रूप से घायल हुई है।