आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र अंतर्गत पटवध कौतुक पुलिस बूथ के पास शनिवार को यातायात माह और सड़क सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया गया । यह अभियान बिलरियागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में आयोजित हुआ । सड़क सुरक्षा को लेकर सजीव एक्सीडेंट डेमो के माध्यम से जागरूक अभियान चलाया गया । लोगों यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया ।