नुआंव: अखिनी चेक पोस्ट का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण, वाहनों की सख्ती से जांच करने का दिया निर्देश
Nuaon, Kaimur | Oct 15, 2025 मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव को लेकर नुआंव प्रखंड क्षेत्र के सीमा अखिनी चेक पोस्ट का बुधवार की दोपहर उप विकास आयुक्त ने निरीक्षण किया।। निरीक्षण के दौरान अखिनी चेक पोस्ट पर उपस्थित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को सख्ती से वाहनों को जांच करने का निर्देश दिया। साथ ही उप विकास आयुक्त ने स्वयं वाहनों की जांच की।