सिकंदरा: भीषण गर्मी में मानव सेवा की मिसाल: ज़ौरवा गांव के मंदिर परिसर में शरबत वितरण, राहगीरों और यात्रियों को मिली बड़ी राहत
सिकंदरा-झींझक मार्ग पर ज़ौरवा गांव के पास स्थित मंदिर परिसर में सोमवार को भीषण गर्मी को देखते हुए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में मार्ग से गुजरने वाले बड़ी संख्या में राहगीरों, यात्रियों और वाहन चालकों को शरबत पिलाया गया। आयोजकों ने टेंपो, कार, बस समेत अन्य वाहनों को रोककर यात्रियों को शरबत वितरित किया।