पिपरिया: देवघरा चंद्रटोला गांव से पुलिस ने मारपीट मामले में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पेशी के लिए कोर्ट भेजा गया
पुलिस ने मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के देवघरा चंद्र टोला गांव से मारपीट के एक मामले में इसी गांव के रहने वाले बमबम महतों के पुत्र अखिलेश कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसे शनिवार अपराह्न 1:30 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. 29 मई 2026 की रात अभियुक्त द्वारा गांव में ही शिकायतकर्ता के घर आकर मारपीट किया गया था. मेदनी चौकी थाना में कांड संख्या 90/26 दर्ज है.