दरभंगा: दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 630 लीटर नेपाली शराब जब्त, जनसुनवाई में 16 फरियादियों की सुनी गई समस्याएं।
दरभंगा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए मब्बी थाना क्षेत्र के करहटिया मोड़ के पास छापेमारी कर 630 लीटर नेपाली देशी सोफिया शराब बरामद की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।