पन्ना: पन्ना में बकरीद पर ऐतिहासिक रौनक: बादशाह साईं मस्जिद में उमड़ी भीड़, अमन-चैन के लिए उठी दुआ!
Panna, Panna | May 28, 2026 त्याग, बलिदान और अकीदत का महापर्व ईद-उल-अजहा यानी बकरीद आज गुरूवार 28 मई को पन्ना मुख्यालय पर बेहद जोश और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही पन्ना शहर की फिजाओं में एक अलग ही उल्लास तैरता नजर आया। नए लिबास में सजे अकीदतमंदों का कारवां मस्जिदों की ओर बढ़ता रहा।