आगरा: मलपुरा में महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट, 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, घर में घुसने वाला आरोपी कमरे में कैद
थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव में महिला से छेड़छाड़ व मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता रितु ने आरोप लगाया कि 3 जनवरी की रात एक युवक छत के रास्ते घर में घुस आया और अश्लील छेड़छाड़ की। अगले दिन आरोपी के परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला कर जान से मारने की धमकी दी। दोनों घटनाओं के वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं, पुलिस 6 लोगों के नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।