आगरा: पुलिस विभाग में फेरबदल, 4 निरीक्षक और उपनिरीक्षक के तबादले, मलपुरा थाने के नए प्रभारी बने राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ
पपुलिस आयुक्तालय द्वारा निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। स्थापना बोर्ड की बैठक के निर्णय के क्रम में निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद वशिष्ठ को खन्दौली से मलपुरा, निरीक्षक कुलदीप सिंह को जनसम्पर्क अधिकारी से थाना खन्दौली, उपनिरीक्षक अंकुर मलिक को कागारौल से थाना छत्ता तथा उपनिरीक्षक मोहित शर्मा को थानाध्यक्ष कागारौल तैनात किया गया है।