पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने शांति भंग के आरोप में थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थान से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जिनसे क्षेत्र में शांति भंग की आशंका है।